अगर आप भी नौकरी करते हैं तो आपके लिए 1 अप्रैल से कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं. इन बदलावों के बाद आपके पीएफ, काम करने के घंटे और सैलरी जैसे कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है. इसके अलावा आपकी ग्रेच्युटी और पीएफ भी बढ़ जाएगा. वहीं, आपकी टेक होम सैलरी कम हो जाएगी.
नई दिल्ली: अगर आप भी नौकरी करते हैं तो आपके लिए नए वित्त वर्ष 2021-22 की शुरुआत यानी 1 अप्रैल 2021 से बड़े बदलाव हो सकते हैं. इन बदलावों के बाद आपके प्रॉविडेंट फंड (PF), काम करने के घंटे (Working Hours) और सैलरी (Salary) जैसे कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है. इसके अलावा आपकी ग्रैच्युटी (Gratuity) और पीएफ भी बढ़ जाएगा. हालांकि, ग्रैच्युटी और पीएफ बढ़ने पर आपकी टेक होम या इनहैंड सैलरी (Take Home Salary) कम हो जाएगी.
केंद्र सरकार की ओर से इन बदलावों के लिए लाए गए विधेयक के नियमों पर अभी भी चर्चा चल रही है. इसे लागू करने को लेकर अभी विचार-विमर्श किया जा रहा है. बता दें कि पिछले साल संसद में पास किए गए तीन मजदूरी संहिता विधेयक (Code on Wages Bill) की वजह से ये बदलाव हो सकते हैं. इन विधेयकों के इस साल 1 अप्रैल 2021 से लागू होने की संभावना है. आइए आपको बताते हैं कि किस तरह के और क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं?
आज 1 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं हुआ है. गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 90.56 रुपये प्रति लीटर वहीं डीजल 80.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा
नई दिल्ली. गुरुवार को (1 अप्रैल) घरेलू तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के रेट (Petrol-Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं किया है. आज लगातार दूसरा दिन रहा, जब पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसके पहले मंगलवार को पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ था. पिछले सप्ताह भी 2 बार ईंधन की कीमतों में कटौती की गई थी. इससे पेट्रोल 61 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है. पिछले महीने कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. हालांकि, कच्चा तेल सस्ता होने के बाद तीन किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं.
हर दिन बदलती हैं कीमतें
>> मुंबई में पेट्रोल 96.98 रुपये और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर है.
>> चेन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपये और डीजल 85.88 रुपये प्रति लीटर है.
>> कोलकाता में पेट्रोल 90.77 रुपये और डीजल 83.75 रुपये प्रति लीटर है.
>> नोएडा में पेट्रोल 88.91 रुपये और डीजल 81.33 रुपये प्रति लीटर है.
>> बैंगलूरु में पेट्रोल 93.59 रुपये और डीजल 85.75 रुपये प्रति लीटर है.
>> भोपाल में पेट्रोल 98.58 रुपये और डीजल 89.13 रुपये प्रति लीटर है.
>> चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.14 रुपये और डीजल 80.57 रुपये प्रति लीटर है.
>> पटना में पेट्रोल 92.89 रुपये और डीजल 86.12 रुपये प्रति लीटर है.
>> लखनऊ में पेट्रोल 88.85 रुपये और डीजल 81.27 रुपये प्रति लीटर है.
ये भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने-चांदी के दाम में फिर आई गिरावट, फटाफट देखें आज के नए भाव
ऐसे चेक करें पेट्रोल डीजल के दाम
आप SMS के जरिए पेट्रोल डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं. पेट्रोल डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाती हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग होता है. ये आप आईओसीएल की वेबसाइट से देख सकते हैं. वहीं BPCL कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 मैसेज भेजकर अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं.
खुशखबरी! छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर को घटाने का फैसला सरकार ने लिया वापस...
केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में कटौती करने का फैसला वापस ले लिया है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है. इस ट्वीट के बाद करोड़ो लोगो ने राहत की सांस ली है.

वित्त मंत्री के एक फैसले से आम आदमी को मिली राहत
NEWS18HINDI
LAST UPDATED: APRIL 1, 2021, 8:40 AM IST
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में कटौती करने का फैसला वापस ले लिया है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है. इस ट्वीट के बाद करोड़ो लोगो ने राहत की सांस ली है. गौरतलब है कि कल रात ही खबर आई थी कि फाइनेंशियल ईयर 2021 22 की पहली तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर बयाज दर घटा दी गई है, लेकिन अब ये फैसला वापस ले लिया गया है.
भारत सरकार की लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरें उन दरों पर बनी रहेंगी, जो 2020 2021 की अंतिम तिमाही में मौजूद थीं, यानी मार्च 2021 तक लागू होने वाली दरें। इन योजनाओं में किसान विकास पत्र (KVP), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एवं सुकन्या समृद्धि योजना शामिल हैं.
Reviewed by Web master
on
March 31, 2021
Rating:


No comments: